{"_id":"63ad133821c6546b9920ab2c","slug":"20-people-injured-when-a-bus-falls-down-in-a-pit-in-thana-reusa-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: छत्तीसगढ़ जा रही बस अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में गिरी, 20 यात्री जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: छत्तीसगढ़ जा रही बस अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में गिरी, 20 यात्री जख्मी
Thu, 29 Dec 2022 09:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:43 AM IST
सार
सीतापुर के थाना रेउसा में हुए हादसे में 20 लोग जख्मी हुए हैं। छह लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। इलाके के एसओ का कहना है कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में बुधवार देर रात 50 यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। खड्ड में पानी भरा हुआ था। हादसे में करीब 20 लोग जख्मी हो गए जिनमें से 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
तबौर के भिठलाकला गांव के लोग छत्तीसगढ़ मजदूरी करने के लिए एक निजी बस से जा रहे थे। बुधवार देर रात निजी बस थाना रेउसा के खुरवलिया के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पुलिया को पार करती हुए खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
यात्री किसी तरीके से बस से बाहर निकले और पुलिस को मामले की जानकारी दी। देर रात ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसी भी यात्री को अत्यधिक गंभीर चोट नहीं आई है। यह लोग छत्तीसगढ़ मजदूरी करने जा रहे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।