{"_id":"65fb342089d03d5154021c04","slug":"20-kg-adulterated-khowa-caught-in-khowa-mandi-sitapur-news-c-102-1-slko1053-111545-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खोवा मंडी में पकड़ा 20 किलो मिलावटी खोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खोवा मंडी में पकड़ा 20 किलो मिलावटी खोवा
Thu, 21 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
लालबाग की मुख्य बाजार में छापेमारी के दौरान सैम्पलिंग करती खाद्य विभगा की टीम।
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को जिले में खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान खोवा मंडी लालबाग में टीम को देखते ही अफरातफरी मच गई। यहां पर गुणवत्ताविहीन खोवा पकड़ा। बदबू आने पर करीब 20 किलो खोवा मौके पर ही नष्ट करवा दिया। साथ ही छह अन्य पदार्थों के नमूने भरे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालबाग के खोवा मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही यहां पर कई दुकानदार खोवा छोडकऱ भाग निकले। मौके से करीब 20 किलो मिलावटी खोवा बरामद किया। अफसरों ने बताया इसमें से बदबू आ रही थी। इसपर इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा मिलावट की आशंका पर खोवा के तीन नमूने भरे। हरिओम प्राविजन स्टोर आलमनगर से सरसों के तेल का एक, जयश्री ट्रेडर्स दुर्गा मंदिर सीतापुर से मधुर रसगुल्ला व पतीसा रोल का नमूना लिया। टीम में एफएसओ राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, प्रीति वर्मा व प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।