{"_id":"57ffbfe64f1c1b8e1528fc48","slug":"20-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 20 मरीज और मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 20 मरीज और मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। दो दिनों में 20 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 103 से बढ़कर 123 हो गई है। जिला अस्पताल में मरीजों संख्या तेजी से बढ़ने के कारण डेंगू वार्ड के बेड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पीतपुर निवासी सुभाष मिश्रा (55) को चार दिनों से बुखार आ रहा था। डॉक्टरों ने जांच में डेंगू की पुष्टि की। उनकी प्लेटलेट्स 17 हजार के करीब बताई गई। डॉक्टर ने सुभाष मिश्रा को लखनऊ रेफर कर दिया। इसी गांव के मनु त्रिपाठी (22) को भी डेंगू हुआ है। श्यामनाथ मोहल्ला के सौरभ त्रिपाठी के भी डेंगू हो गया है।
विज्ञापन
उन्हें भी लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम जैतीखेड़ा निवासी जय नारायन की पत्नी मीना देवी (30) को भी डेंगू हुआ है। कमलापुर कस्बा निवासी अजय कुमार की पत्नी प्रियंका राज (15) भी डेंगू की चपेट में है। तालगांव के मदनापुर निवासी राजेश कुमार की पुत्री पम्मी देवी(16) को डेंगू हुआ है।
विज्ञापन
मोहल्ला आदर्श नगर सेक्टर वन नैपालापुर निवासी प्यारे लाल के पुत्र शुभम (18), हरगांव के तरपतपुर निवासी निजामुद्दीन (22), लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी अहमद अली की पुत्री दरख्सा (20), जलालीपुर निवासी इस्लाम की पत्नी कनीज (30), मोहल्ला नारायन नगर निवासी आलोक शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा, श्यामनाथ निवासी इमरान (20), तालगांव क्षेत्र के ग्राम जमलापुर निवासी कमला देवी (65), महोली के ग्राम नरहरा निवासी श्याम सुंदर शुक्ला की पत्नी सुमन शुक्ला (48), ग्राम चंदीभानपुर निवासी रामकुमार की पत्नी माया देवी(50) भी डेंगू से पीड़ित हैं।
सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा रेउसा थाने में तैनात आरक्षी रजत व हिमांशु कुमार, सरकारी फालोअर दयाशंकर व प्राइवेट फालोअर गुड्डू डेंगू से पीड़ित पाए हैं। डेंगू की पुष्टि होने के बाद इन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं मिश्रिख के ग्राम हरिहरपुर निवासी अंबुज कुमार (22) को बीते पांच दिनों से बुखार आ रहा था।
परिवार ने प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिवार ने अंबुज को कस्बे के सरकारी अस्पताल में दिखाया। यहां पर डॉक्टर ने ब्लड की जांच रिपोर्ट देखने के बाद परिवार को बताया कि अंबुज को डेंगू हुआ है और उसकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही है। अंबुज को लखनऊ रेफर कर दिया।