{"_id":"5bdf346fbdec22697d28b3e1","slug":"191541354607-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की निगरानी में दुकानों पर वितरित अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की निगरानी में दुकानों पर वितरित अनाज
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मुख्यमंत्री के फरमान पर जिले में कोटे की दुकानों पर सप्लाई इंस्पेक्टरों की अगुवाई में उपभोक्ताओं को अनाज वितरण शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले राशन बांटने के निर्देश दिए थे। इस पर रविवार को शहर की कोटे की दुकानों पर 50 प्रतिशत से अधिक कार्ड धारकों को अनाज वितरित किया गया।
गरीबों के घर में दीपावली पर खुशी के दीये जलें। वह भी भरपेट भोजन पाएं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी डीएम को निर्देश दिए थे कि वह दीपावली के पूर्व सभी कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराना सुनिश्चित करें।
इस पर डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे। साथ ही एसडीएम ने कोटेदारों को पत्र के जरिए निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में डुग्गी मुनादी कराकर पर्यवेक्षणीय अफसर की उपस्थिति में आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराएं।
विज्ञापन
इस पर कोटेदारों ने राशन का वितरण प्रारंभ कर दिया है। इसकी मॉनीटरिंग सप्लाई इंस्पेक्टर कर रहे हैं। रविवार को अभियान चलाकर पूरे जिले के गांवों सहित शहर में कोटे की दुकानों पर अनाज वितरण कराया गया। शहर के लोनियनपुरवा वार्ड में सप्लाई इंस्पेक्टर संजय यादव व अवधेश पांडेय ने दुकान का मुआयना कर उपभोक्ताओं को अनाज वितरित कराया।