{"_id":"5a3ea14c4f1c1b0a788b48ff","slug":"191514053964-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियां मिलने पर 22 स्कूली वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियां मिलने पर 22 स्कूली वाहनों का चालान
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 स्कूली वाहनों का चालान
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में शुक्रवार को स्कूली वाहनों की टक्कर होने के बाद जागे अफसरों ने शनिवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया।
डीएम के आदेश पर प्रशासन व परिवहन विभाग के अफसरों ने खामियां मिलने पर 22 स्कूली वाहनों का चालान किया। वहीं एक ओवरलोड ट्रक सीज किया।
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल के नेतृत्व में एआरटीओ प्रदीप व सीओ की टीम ने शनिवार को शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान टीम ने मदर्स प्राइड, स्टडी वेल, सुमित्रा और सिंघानिया स्कूलों के वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस, इमरजेंसी विंडो व मेंटीनेंस चेक किए।
इस दौरान 22 वाहनों में कई खामियां मिलने पर चालान कर दिया गया। इनमें 11 वाहन स्टडी वेल, 3 सुमित्रा, 4 मदर्स प्राइड व 4 सिंघानिया स्कूल के वाहन शामिल हैं।
जबकि एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया है। इसके चलते नगर के निजी पब्लिक स्कूल संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल ने बताया कि शहर के सभी स्कूली वाहनों की चेकिंग होने तक अब लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।