{"_id":"5bdf347bbdec2269ab3a106f","slug":"181541354619-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मचाया धमाल
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लखनऊ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शानदार प्रस्तुतियां देकर न सिर्फ दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि उनकी जमकर तालियां भी बटोरीं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बच्चों व अभिभावकों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। कहा कि हमें अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा की ओर अग्रसर करना चाहिए, जिसमें समाज का निर्माण प्राथमिकता हो और डिग्रियां तो बच्चों को मिलनी चाहिए, लेकिन उनका चरित्र ऐसा होना चाहिए कि लोग उन्हें सदियों तक याद रखें।
विद्यालय प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर अपनी इच्छा न थोपें, क्योंकि मेडिकल या इंजीनियरिंग लाइन से हटकर भी कई क्षेत्र हैं, जिसमें वह सफल होकर भविष्य संवार सकते हैं, इसलिए उन्हें इच्छानुसार अपने क्षेत्र व विषय का चुनाव करने दें और नियमित अंतराल पर अपने बच्चों की काउंसलिंग करते रहें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एमडी सुशील कुमार, एलपीएस लखीमपुर प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा, संदीप मिश्रा, इंद्रेश सिंह, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।