फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जिला अस्पताल के औषधि भंडार पर छापा, भरे नौ दवाओ के नमूने

जिला अस्पताल के औषधि भंडार पर छापा, भरे नौ दवाओ के नमूने

Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के औषधि भंडार पर छापा, भरे नौ दवाओ के नमूने
भंडार कक्ष में गंदगी के साथ खराब मिला रखरखाव
विज्ञापन

सीतापुर। जिला चिकित्सालय के मुख्य औषधि भंडार कक्ष में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से अचानक छापा पड़ने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। डीआई ने पूरे भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर गंदगी के साथ ही रखरखाव खराब मिला।

दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की अंदेशा पर नौ दवाओं के नमूने संग्रहीत किए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। शासन ने शुक्रवार को अचानक जिला अस्पताल की दवाओं को चेक करने का निर्देश दिया। दवाओं की गुणवत्ता, रखरखाव, एक्सपायर्ड दवा सहित तमाम बिदुंओं पर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


इस पर डीआई नवीन कुमार ने मुख्य औषधि भंडार पर छापा मारा। पहले यहां पर उपलब्ध दवाओं का रखरखाव देखा। जोकि बेहद खराब मिला। भंडार कक्ष के अंदर गंदगी मिली। इस पर डीआई ने नाराजगी जताई। रखरखाव व साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भंडार कक्ष में मौजूद दवाओं की गुणवत्ता चेक की। इसमें कुछ दवाओं की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। जिसमें हार्मोन संबंधी, पेट रोग, यूरिन, ब्लड प्रेशर, बुखार आदि रोगों की नौ दवाओं का नमूना भरा। भंडार कक्ष में कोई एक्सपायर्ड दवा नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed