{"_id":"5c06c82abdec22416e626ba2","slug":"171543948330-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार की मार से थमी तीन युवकों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार की मार से थमी तीन युवकों की सांसें
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली और हरगांव थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
नेरी/हरगांव (सीतापुर)। कोतवाली महोली इलाके में मंगलवार को हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एसयूवी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। उधर, हरगांव थानाक्षेत्र में कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
पिसावां थानाक्षेत्र के जिगिनिया गांव में रहने वाले अजय पांडेय (35) पुत्र पुत्तूलाल और प्रवीन पुत्र रामलोटन मंगलवार की सुबह बाइक से महोली जाने के लिए निकले थे। कोतवाली महोली अंतर्गत हाईवे पर कारीपाकर के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, हरगांव थानाक्षेत्र के रामपुर बरौरा निवासी राजकुमार अस्थाना (35) पुत्र श्यामबाबू मंगलवार की सुबह 11:30 बजे अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पत्नी पूजा ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।