{"_id":"5ba7d962867a557eb715cc30","slug":"171537726818-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में झिलाड़ी एकादश ने तेलाड़ी एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में झिलाड़ी एकादश ने तेलाड़ी एकादश को हराया
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बेसिक टीचर क्रिकेट यूनियन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता टीचर्स प्रीमियर लीग-6 का छठवां मैच बारिश से पिच खराब होने के कारण रद्द हो गई। उधर, दर्शकों की मांग पर हुए मैत्री मैच में झिलाड़ी एकादश ने तेलाड़ी एकादश को एक विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
झिलाड़ी एकादश के कप्तान राजकुमार सिंह ने टॉस जीतकर तेलाड़ी एकादश के कप्तान नित्यानंद अग्निहोत्री को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। तेलाड़ी एकादश के ओपनर नित्यानंद और राघवेंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुये पॉवर प्ले के तीन ओवर में धुआंधार बैटिंग करते हुए चार छक्के और तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए।
इसके बाद भी राघवेंद्र ने शानदार बैटिंग जारी रखी और पचासा लगाया। सातवें ओवर में झिलाड़ी एकादश के गेंदबाज रूपकिशोर अवस्थी ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद बैटिंग करने आये रोहित डेविड ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए और 18 रन बना कर आउट हुए।
विज्ञापन
इसके बाद अजय, मो. फाईक, नौशाद अंसारी, महेंद्र व अनूप ने भी बल्लेबाजी के जौहर दिखाते हुए निर्धारित 15 ओवर में अपनी टीम का स्कोर 209 रन पर पहुंचा दिया। ओपनर नित्यानंद ने छह रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए।
जवाब में बैटिंग करने उतरे झिलाड़ी एकादश के ओपनर राजकुमार और रूपकिशोर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पॉवर प्ले के तीन ओवर में 37 रन बनाए। ओपनरों ने इसके बाद भी हमला जारी रखा। रूपकिशोर 51 रन बनाकर आउट हुए। इ
सके बाद बैटिंग करने आए तापस पांडेय ने शानदार बैटिंग करते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद रत्नेश मिश्रा, अनिल अवस्थी, आशीष पांडेय और मदन मोहन ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी और चार विकेट बचे थे। नित्यानंद के आखिरी ओवर में पुतानी ने पहली दो गेंद में लगातार दो छक्के लगाए लेकिन इसके बाद नित्यानंद ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट ले लिए।
आखिरी बल्लेबाज के रूप में बैटिंग करने आए पवन सिंह ने आखिरी गेंद गली की दिशा में खेलकर चौका लगा दिया और अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिला दी। ओपनर राजकुमार सिंह नाबाद रहे। एहतेशाम, राजेश, पवन, अर्जित व शबाब आदि शिक्षकों ने लुत्फ उठाया।