{"_id":"5b1acf314f1c1bb06e8b6fd1","slug":"171528483633-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव की टंकी फटी,झुलसकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोव की टंकी फटी,झुलसकर युवती की मौत
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक घर में खाना पकाते समय स्टोव की टंकी फट गई। इस हादसे में एक युवती आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारीजनों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाल्हापुर बालकराम की पुत्री सोनी देवी (19) गुरुवार को घर में स्टोव पर खाना पका रही थी। इसी दरम्यान अचानक स्टोव की टंकी फट गई। इससे तेल फैल गया और वहां आग भड़क गई। देखते ही देखते खाना बना रही सोनी आग की चपेट में आ गई।
चीख सुनते ही परिवार के सदस्य दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक सोनी बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने आननफानन सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।