{"_id":"595a8e1f4f1c1b26518b4776","slug":"171499106847-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदरानी, सरवरजहां,कमला व छविनाथ प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदरानी, सरवरजहां,कमला व छविनाथ प्रधान निर्वाचित
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदरानी, सरवरजहां, कमला व छविनाथ बने प्रधान
पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित, लहरपुर विधायक के बड़े भाई उमाशंकर बने डीडीसी
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। चार प्रधान, एक-एक डीडीसी-बीडीसी व छह ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को वोट पड़े थे। नतीजों में रेउसा ब्लॉक की खुरवलिया से नंदरानी, बेहटा के अकबरपुर से सरवरजहां, हरगांव के उदनापुर कोरैया से कमला व बनिहार से छविनाथ प्रधान चुने गए। लहरपुर विधायक सुनील वर्मा के बड़े भाई उमाशंकर वर्मा परसेंडी वार्ड बीस से डीडीसी सदस्य बने। परसेंडी के शाहपुर दलावल से आशा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
बेहटा, सिधौली महोली ब्लॉक में छह ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए। उप चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया में पहले ही विभिन्न पदों पर 22 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित चुन लिए गए थे, मगर इनके अधिकृत तौर पर चुने जाने का एलान नहीं हुआ था। सीतापुर जनपद में रिक्त प्रधान, डीडीसी व बीडीसी समेत ग्राम पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त थे, इनमें हरगांव में दो, बेहटा व सकरन में एक-एक प्रधान, परसेंडी में एक-एक डीडीसी व बीडीसी तथा छह ग्राम पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। सभी रिक्त पदों के लिए पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। यहां 12 पदों पर 34 उम्मीदवार मैदान में थे। रिक्त विभिन्न पदों के चुनाव के लिए 77 बूथ बनाए गए थे। शनिवार को सभी रिक्त सीटों पर 70.66 फीसदी वोट पड़े थे। मतगणना को लेकर सोमवार सुबह से ब्लॉक मुख्यालय पर गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। सुबह दस बजे बेहटा, हरगांव, रेउसा एवं सिधौली व महोली ब्लॉक मुख्यालय पर सील मतपेटियां खोली गईं।
प्रत्याशियों को मिले वोट
रेउसा ब्लॉक की खुरवलिया से नंदरानी प्रधान बनी। नंदरानी को 482 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी उमा प्रताप सिंह को 412 मत प्राप्त हुए। बेहटा ब्लॉक के अकबरपुर में सरवरजहां प्रधान चुनी गईं। सरवरजहां को 696 मत हासिल हुए। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी हुस्ननिशां को 622 वोट मिले। हरगांव ब्लॉक के उदनापुर कोरैया से कमला प्रधान चुनी गईं। कमला को 1381 मत हासिल हुए। प्रतिद्वंद्वी आसमा को 913 मत मिले। बनिहार में छविनाथ प्रधान चुने गए। छविनाथ को 495 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार को 324 प्राप्त हुए। परसेंडी ब्लॉक के वार्ड बीस से जिला पंचायत सदस्य पद पर लहरपुर विधायक सुनील वर्मा के बड़े भाई उमाशंकर वर्मा 3882 मतों से विजयी हुए। उमाशंकर को 10152 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी अनवर इब्राहिम को 6270 मत प्राप्त हुए। परसेंडी ब्लॉक के शाहपुर दलावल में आशा देवी बीडीसी निर्वाचित हुई। आशा देवी को 466 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी सीमा को 312 मत प्राप्त हुए। बेहटा ब्लॉक के अकबरपुर में रईस अहमद ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। रईस को 77 मत हासिल हुए। प्रतिद्वंद्वी हसीना को 11 वोट मिले। महोली के चारूबिरवा में रमेश ग्राम पंचायत सदस्य बने। भटपुरवा के वार्ड एक में उर्मिला 51 मत पाकर विजयी रहीं। वार्ड तीन से मोहिनी 46 वोट पाकर ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई। वार्ड 11 से कमला 49 वोट पाकर जीती।
विज्ञापन
लाटरी से जीते मिहीलाल
विकासखंड सिधौली की ग्राम पंचायत विशुनदासपुर के ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव में मिहीलाल की लाटरी से किस्मत चमकी। वे लाटरी प्रक्रिया से ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। मिहीलाल प्रतिद्वंद्वी सदाराम को लाटरी में परास्त किया। शनिवार को इस पद की वोटिंग में 46 में से 42 मत पड़े थे। सोमवार को मतगणना प्रक्रिया में मिहीलाल और सदाराम को 21-21 मत मिले थे।
ये निर्विरोध हुए बीडीसी
महमूदाबाद ब्लॉक के कुंसडा से शर्मा देवी, वार्ड पांच से कुसना संगीता देवी, पहला ब्लॉक के बिलौली बाजार से रमेश, देवकलिया से जमुना देवी, एलिया के जगदीशपुर सिमौरा से सीमा देवी निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गईं।
ये निर्विरोध बने ग्राम पंचायत सदस्य
पहला ब्लॉक की तुरसेना के वार्ड छह से राम प्रसाद, बेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठूरा से संजय सिंह, महोली ब्लॉक के सेमरावां से नीलम, गुजिया से गीता, तौली से सुखदेवी, रायपुर से पूनम, देवीचरण, चारूबिरवा से ऊषा सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र, सत्यवती, रामासरे, भटपुरवा से उमाशंकर, रेउसा ब्लॉक के घेवडा से प्रिथी, थौरा से कुसमा, ग्वारी से रामा, इरापुर सुपौली से मनोज कुमार निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।