{"_id":"5cb4d288bdec2213e92930b6","slug":"161555354248-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने झुलसाया बदन, उमस से छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने झुलसाया बदन, उमस से छूटे पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा 41 डिग्री पर टिका रहा, छुट्टी में स्कूली बच्चे भी हुए परेशान
सीतापुर। मौसम के तेवर सोमवार को भी बेहद तल्ख रहे। पारा 41 डिग्री पर टिका रहा। बदन झुलसाती तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ो ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जिन्हें तपती दोपहरी में गर्म हवा के थपेड़ों के बीच स्कूलों से लौटना पड़ रहा है।
सोमवार की सुबह से ही सूरज मानों आग उगलने लगा दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी भी बढ़ती रही। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप बदन झुलसाने लगी। करीब 14 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली धूल भरी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। चिलचिलाती धूप से लोगों को दोपहर का समय बिताना मुश्किल भरा रहा।
बाहर निकलने से लोग कतराते रहे। लिहाजा, शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। पंखों से भी गर्म हवा निकलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लोग शीतल पेयों के साथ लस्सी, मिल्क बादाम, आइसक्रीम एवं ठंडे पानी के साथ ठंडा दही और मट्ठे का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौसमी फ ल एवं खीरा, ककड़ी के अलावा आम का पना, जलजीरा, नींबू पानी तथा बेल का शर्बत भी लोगों को खूब भा रहा है। जरूरी काम से जिन्हें बाहर निकलना पड़ रहा है, वह धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेेने के साथ कपड़े से चेहरा ढके रहते हैं।
दोपहर के समय स्कूलों में छुट्टी होने पर घर लौटने वाले बच्चों को भीषण गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आज से कल तक मौसम लेगा करवट
मौसम का मिजाज मंगलवार से लेकर बुधवार तक नरम हो सकते हैं। बादल छाने के साथ जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। मौसम में बदलाव आने से पारा लुढ़कने पर भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।