फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   एक घंटे में तय करें लखनऊ का सफर

एक घंटे में तय करें लखनऊ का सफर

Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक घंटे में तय करें लखनऊ का सफर
ऐशबाग-सीतापुर स्टेशन के बीच नए ट्रैक पर अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक के आमान परिवर्तन के बाद नए ट्रैक पर ट्रेनें स्पीड से दौड़ेंगी। मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दील हुए ट्रैक पर अब न सिर्फ दोगुनी रफ्तार से रेलगाड़ियां फर्राटे भरेंगी, बल्कि मुसाफिर ट्रेन के जरिए सीतापुर-लखनऊ तक का सफर महज एक घंटे में तय कर सकेंगे।

अभी तक इन्हें यह सफर तय करने में दो से ढाई घंटे का वक्त लगता है। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना होगा। बताते चलें कि सीतापुर के बाशिंदों को रेलवे ने सहूलियतें देने के लिए वर्षों पहले लखनऊ-सीतापुर-पीलीभीत तक रेल पथ बिछाया गया था।
विज्ञापन


तब से इस मीटर गेज लाइन पर 12 सवारी और एक्सप्रेेेस गाड़ियां दौड़ रही हैं। मीटर गेज लाइन होने से रेलयात्रियों को ट्रेनों से राजधानी तक सफर करने में ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता था। नागरिकों की मांग पर वर्ष 1998 में रेलवे ने लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर खीरी-पीलीभीत तक मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। बरसों बाद इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के बाद सीतापुर-लखनऊ के बीच 130 सालों तक छोटी लाइनों का सफर 14 मई 2016 की मध्यरात्रि आमान परिवर्तन के कारण थम गया था। दो साल से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है।

विभागीय जानकारों की मानें तो अभी तक मीटर गेज पर ट्रेनें 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती थी। लेकिन अब ब्रॉड गेज ट्रैक पर ट्रेनें दोगुनी स्पीड यानी 110-120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भरेंगी।


ऐसे में रेलयात्री महज एक घंटे में लखनऊ तक का सफर तय कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा, हालांकि हाल ही में हुए रेल अफसरों के दौरे में दिवाली तक ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ाने के संकेत मिले हैं। उम्मीद है कि प्रकाश पर्व पर यहां की जनता को इसकी सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed