{"_id":"5a3ea13d4f1c1b09788b4865","slug":"161514053949-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने डंडे से किया हमला, दो होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने डंडे से किया हमला, दो होमगार्ड घायल
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने दो होमगार्डों को डंडों से पीटा, गंभीर
सीतापुर। शहर कोतवाली के करीब शनिवार को दबंगों ने दो होमगार्डों को डंडों से जमकर पीटा। इससे दोनों होमगार्ड बुरी तरह से जख्मी हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल होमगार्डों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
मिश्रिख के ग्राम बहुती निवासी आशाराम व शहर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी गंगाराम होमगार्ड हैं। इन दोनों की तैनाती शहर कोतवाली में है।
शनिवार को दोनों होमगार्ड शहर कोतवाली चौराहे पर तैनात थे। इसी बीच कई लोग लाठी डंडों से लैस होकर कोतवाली चौराहे पर पहुंच गए।
इससे पहले कि वहां पर तैनात होमगार्ड कुछ समझ पाते। दबंगों ने लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया। कोतवाली के निकट बीच चौराहे पर होमगार्डों को पिटते देख, वहां भगदड़ मच गई।
इसी बीच किसी ने खबर कोतवाली में दे दी। फोर्स पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। हालांकि एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
दोनों होमगार्डों ने बताया कि पकड़ में आया युवक ऑटो चालक है। घटना से कुछ देर पहले वह चौराहे पर ऑटो लेकर आया था।
ऑटो रोक कर सवारियां भर रहा था। इससे वहां पर जाम लगने लगा। हटाने पर धमकी देकर चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वही ऑटो चालक अपने कई साथियों के साथ वहां आ पहुंचा और हमला बोल दिया।
पकड़ में आए ऑटो चालक की पहचान शहर के ग्राम हेमपुरवा निवासी धीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल होमगार्डों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।