{"_id":"5ce986bbbdec22075249672f","slug":"15588083015-sitapur-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ शादी से किया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। दूल्हे को शराब में धुत देख दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। विवाद की नौबत आ खड़ी हुई। दुल्हन किसी भी सूरत में एक शराबी से शादी करने को राजी नहीं हुई। बीच-बचाव का मामला शांत कराया गया। इसके बाद बगैर दुल्हन के बारात बैरंग वापस लौट गई। दुल्हन के इस साहसिक फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ताहपुर निवासी रामभजन की पुत्री वर्षा देवी का विवाह मुंशीगंज सीतापुर के विनय पुत्र सियाराम के साथ तय हुआ था। निर्धारित तारीख 23 मई को गाजे-बाजे के साथ बारात ताहपुर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से पूरे उत्साह के साथ तमाम वैवाहिक रस्में निभाई जा रही थीं।
बताया जाता है कि दूल्हा समेत अधिकतर बाराती शराब के नशे में धुत थे। वधू पक्ष के दरवाजे पर शराब के नशे में धुत बारातियों और जनातियों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह विवाद शांत करा दिया। उधर, पूरा वाकया जानने और दूल्हे को शराब के नशे में बुरी तरह धुत देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
दुल्हन के इस फैसले से हर कोई अवाक रह गया। एक बार फिर विवाद के हालात बन गए। गणमान्य नागरिकों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में किसी तरह सुलह करा दी। इसके बाद भी दुल्हन शादी नहीं करने के अपने फैसले पर अडिग रही। दुल्हन ने दो टूक लहजे में कह दिया कि वह एक शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती है। इसके बाद बगैर दुल्हन के बारात बैरंग वापस लौट गई। दुल्हन के इस साहसिक निर्णय की इलाके में हर कोई खुले मन से सराहना कर रहा है।