{"_id":"5ce82724bdec220709710569","slug":"15587182941-sitapur-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस में सील कर रखवाई गई ईवीएम मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस में सील कर रखवाई गई ईवीएम मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लोक सभा चुनाव की मतगणना के बाद पोलिंग वाली सभी ईवीएम व वीवी पैट को तहसील सदर की पुरानी बिल्डिंग में स्थित वेयर हाउस में सीलकर रखा गया है। विधान सभावार मशीनों को एआरओ की उपस्थिति में सील किया गया। ईवीएम व वीवी पैट सील होने के समय डीएम, एडीएम मौजूद रहे।
चार लोक सभा क्षेत्रों के लिए नौ विधान सभा क्षेत्रों के 3638 बूथों पर ईवीएम एवं वीवी पैट के मार्फत मतदान प्रक्रिया 29 अप्रैल एवं छह मई को सम्पन्न हुई थी। बूथवार सीयू से 23 मई को एपीटीसी एवं 11वीं वाहिनी पीएसी की निर्धारित बैरकों को गणना का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य किया गया। बूथवार कंट्रोल यूनिट की सील तोड़कर गणना करने के बाद इन्हें पुन: सील किया गया।
जबकि मतदान के दिन से सील्ड बैलेट यूनिट एवं वीवी पैट उसी स्थिति में हैं। विधान सभावार जिन पांच बूथों के वीवी पैट को लॉटरी सिस्टम से चयनित कर पर्चियों की का मिलान सीयू के मतों से किया गया, इन्हें दोबारा सील किया गया। सभी सील्ड ईवीएम और वीवी पैट को सदर तहसील की पुरानी बिल्डिंग में स्थित वेयरहाउस में विधान सभावार रखकर इसे सील किया गया है। यह कार्य संबंधित विधान सभा के एआरओ की ओर से किया गया। डीएम अखिलेश तिवारी एवं एडीएम विनय पाठक इस दौरान मौजूद रहे।