{"_id":"5cc2014abdec22144b7f19ab","slug":"151556218186-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख के जोतपुर गांव के पास हुआ हादसा
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मय वाहन के वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के जोतपुर गांव के पास बुधवार की रात को एक डीसीएम ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक मय वाहन के भाग निकला। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान मिश्रिख इलाके के लक्षमनपुर गांव निवासी सोनू (23) पुत्र हबीब व इसी गांव के इरफान (18) पुत्र सगीर की रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।