{"_id":"5bdf3461bdec22693b023f46","slug":"151541354593-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया लेनदेन में हुए विवाद में युवक पर हमला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया लेनदेन में हुए विवाद में युवक पर हमला, रेफर
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर के अमीरगंज चौराहे पर बकाये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने एक युवक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड से मारापीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के बीबीपुर वार्ड निवासी सालिम खुशी इंटरप्राइजेज दुकान पर पैंपर लेने गया था। वहां मौजूद संजय वर्मा व मोहित सोनी तथा पवन वर्मा ने सालिम से कहा कि अपने भाई जियाउर्रहमान को बुलाओ। सालिम ने भाई को बुलाने को फोन किया।
जियाउर्रहमान के आने में देर होने पर उन लोगों ने गाली गलौज की। सालिम के विरोध करने पर उनमें से एक ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीरों की भीड़ जुटती देख हमलावर भाग खड़े हुए। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर दिया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।