फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   झोलाछाप के इंजेक्सन लगाने से महिला की मौत

झोलाछाप के इंजेक्सन लगाने से महिला की मौत

Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्सन लगाने से महिला की मौत
घटना के बाद आरोपी दुकान बंद कर भागा
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। खांसी-बुखार से पीड़ित एक महिला झोलाछाप डॉक्टर के यहां दवा लेने पहुंची। वहां झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही महिला की हालत और बिगड़ गई। घर वाले उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर भाग गया है।

कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर मजरा इस्लामनगर में रहने वाला सुकाली अपनी पत्नी राजरानी (38) को खांसी-बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को नगर के नहर चौराहे पर झोलाछाप के पास लाया। सुकाली के मुताबिक, झोलाछाप ने राजरानी को एक इंजेक्शन लगाया। इसके लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपनी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। सीएचसी में डॉ. डीपी भारती ने महिला का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटना के बाद झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि झोलाछाप की डिग्री जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed