फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 houses burned from fire

आग से 150 मकान जले

Fri, 29 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 houses burned from fire
आग से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
थानगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने से घाघरा नदी के किनारे बसे निर्मल पुरवा गांव में भारी तबाही हुई है। यहां आग से 150 घर जलकर राख हो गए। आग में दो पालेसर, एक मोटर साइकिल व थ्रेसर जल गया है। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ कबड़ियन पुरवा में सात घर जलकर राख हो गए हैं। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हई पुरवा कनरखी में तीन घर जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम निर्मल पुरवा निवासी मौजी लाल के घर शुक्रवार को आग लग गई। गांव के लोग आग पर काबू पाने में जुटे, उसी दौरान तेज हवाएं चलने लगी। इससे आग तेजी से आगे बढ़ने लगी। देखते ही देखते आग ने करीब 150 घरों को अपनी आगोश में ले लिया। करीब पांच घंटे बाद दमकल दस्ता वहां पहुंचा।
विज्ञापन


तब तक गांव के मौजी, छैलू, रामफल, धीरज सिंह, राम लखन, राम प्रकाश, रोशन, फूलराम, सुरेश, तोताराम, वकील, नन्हके, सिपाही लाल, रामसिंह, रजितराम, संतराम, सिद्धू, बुद्धि सागर, डल्लू, हरद्वारी लाल, गिरधारी, भूखन, राम दर्शन, मिल्कीराम, सोबरन लाल, गया प्रसाद, बल्देव, ननकन्नी, जकीराम, तीरथराम, सियाराम, बनवारी, पैरमा, निर्मल बाबा, संतोष कुमार, राम लखन, राजाराम, रामसिंह, श्रीकेशन आदि के करीब 150 घर व उनमें रखा रुपया, कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दो पालेसर, 1 मोटर साइकिल व 1 थ्रेसर भी जल चुका था। दूसरी तरफ थानगांव क्षेत्र के ग्राम कबड़ियन पुरवा में आग लग गई। यहां पर ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गांव के सैयद, असगर अली, सलामू, मुस्ताक, खलील, मुलहे आदि के सात घर व उनमें रखा रुपया, कपड़ा, बर्तन, जेवर, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया।


रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हई पुरवा कनरखी आग लग गई। यहां भी ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। यहां बैजू, आयोध्या व छेदी लाल  के घर व उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों के प्रयास से गांव के अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed