फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धनकुबेर हैं प्रसपा उम्मीदवार विजय मिश्र

धनकुबेर हैं प्रसपा उम्मीदवार विजय मिश्र

Tue, 16 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
धनकुबेर हैं प्रसपा उम्मीदवार विजय मिश्र
करीब 200 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक विजय पर दर्ज हैं तीन आपराधिक केस, छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

सीतापुर। संसदीय सीट सीतापुर से सोमवार को छह प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, आम जनता पार्टी (इंडिया) व आवामी समता पार्टी के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इनमें प्रसपा के विजय कुमार मिश्र धनकुबेर हैं। इनके पास करीब 200 करोड़ की सम्पत्ति है। अब तक सीतापुर संसदीय सीट पर कुल दस नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार व रविवार को अवकाश होने से कलेक्ट्रेट में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को कलेक्ट्रेट की रौनक लौटी तो प्रत्याशी भी नामांकन करने पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से विजय कुमार मिश्र ने समर्थकों संग पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में आम जनता पार्टी (इंडिया) से अनिल सिंह, आवामी समता पार्टी से महेन्द्र कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा सुचिता कुमार, रामस्वरूप लेखवानी और विनोद कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक प्रसपा के विजय कुमार मिश्र धनकुबेर हैं। चल व अचल सम्पत्ति मिलाकर यह करीब 206 करोड़ के मालिक हैं। इनके पास 16 करोड़ 32 लाख 10 हजार रुपये की चल सम्पत्ति है। इसमें 50 हजार नकद, करीब 1 करोड़ 92 लाख कीमत की दो ऑडी कार, जेवरात तथा बैंक बैलेंस शामिल है।

इसके अलावा करीब 190 करोड़ की अचल सम्पत्ति का मालिकाना हक रखते हैं। जिसमें मकान, जमीनें व अन्य सम्पत्तियां शामिल हैं। जिला लखीमपुर खीरी के नया महराजनगर निवासी विजय मिश्र ने जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षा हासिल की है। ठेकेदारी करने वाले विजय के खिलाफ लखनऊ व दिल्ली में तीन केस दर्ज हैं।

लखनऊ के गोमती नगर थाने में धमकी व अमानत में खयानत तथा सीबीआई की मुख्य शाखा दिल्ली में आपराधिक षड्यंत्र व अमानत में खयानत का केस दर्ज है। इन पर 10 करोड़ की बकाएदारी भी है। विजय की पत्नी के पास करीब 88 लाख की सम्पत्ति है। जिला लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आम जनता पार्टी (इंडिया) के अनिल सिंह किसान हैं।

यह 5 लाख 72 हजार 606 रुपये की चल सम्पत्ति के मालिक हैं। इसमें 50 हजार नगद व बैंक बैलेंस शामिल है। इनके पास अचल सम्पत्ति नही है। आवामी समता पार्टी के महेन्द्र कुमार परेवाझाल सिधौली के रहने वाले हैं। इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त करने वाले महेन्द्र मात्र 11 हजार रुपये की चल सम्पत्ति के मालिक हैं। यह समाजसेवी हैं।

उच्च शिक्षित हैं सुचिता कुमार
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाली सुचिता कुमार मणिपुर यूनिवर्सिटी से पीएचडी और इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया है। जिले के थाना सिधौली अंतर्गत बाड़ी गांव की रहने वाली सुचिता करीब 60.30 लाख चल सम्पत्ति तथा 41 लाख की अचल सम्पत्ति की मालिक हैं।

किराए पर रहते हैं करोड़पति रामस्वरूप
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले रामस्वरूप करोड़पति होने के बाद भी शहर की आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। इनके पास 6 लाख 34 हजार की चल तथा एक करोड़ 16 लाख की अचल सम्पत्ति है। आमदनी का जरिया ईट भट्ठा व खेती-किसानी है।


एलएलबी डिग्री धारक हैं विनोद कुमार
लखनऊ के बेगमपुरवा इंदिरा नगर में रहने वाले विनोद कुमार ने सीतापुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी करने वाले विनोद के पास 2 लाख 38 हजार की चल सम्पत्ति तथा करीब 50 लाख की अचल सम्पत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed