{"_id":"5be9c6f4bdec22697f680d9e","slug":"141542047476-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर से टकराई बाइक एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलर से टकराई बाइक एक की मौत
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर से गांव वापस लौट रहा था युवक
सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में रविवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सकरन थाना व कस्बा सकरन निवासी रामसिंह जायसवाल (38) किसी काम से रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से लहरपुर गया था।
वहां पर कामकाज निपटाने के बाद वह बाइक से देर रात वापस गांव आ रहा था। रास्ते में समय मतुआ-सकरन मार्ग पर सकरन थाना इलाके के कडबड़ा गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक कारखाने की टीनशेड के पिलर से टकरा गई।
यह हादसा देख स्थानीय लोग आननफानन मौके की ओर दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही लोग घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप पलटी, हेल्पर की जान गई
हरगांव। थाना इलाके के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर बेकाबू पिकअप पलटने से उसके नीचे दबकर हेल्पर की मौत हो गई। उन्नाव से भाड़ा लेकर रविवार की देर रात एक पिकअप लखीमपुर जा रही थी। हरगांव क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास रात करीब ढाई बजे पिकअप के सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
लिहाजा, बेकाबू होकर पिकअप सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में एक हेल्पर लखीमपुर खीरी जिले के थाना गोला देहात के श्याम नगर कॉलोनी निवासी नवनीत कुमार (20) उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वीरेन्द्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाइक पर सवार थे चार लोग, पलटी, एक जख्मी
रेउसा। थाना इलाके में एक बाइक पर चार लोग सवारी कर रहे थे जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना व कस्बा निवासी सोनू सोमवार की शाम अपने दोस्तों संग कहीं घूमने जा रहा था। बाइक पर चार लोग सवार होने से बिसवां मार्ग पर अकसोहा के पास अचानक पलट गई। इस हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से सोनू को जिला अस्पताल भेजा गया है।
उधर, थानाक्षेत्र के फर्र गांव निवासी राजू किसी काम से रेउसा आया था। वापस जाते समय तंबौर मार्ग पर बम्भनेवा के पास उसकी भी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी में उसका इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक चालक हेलमेट नही लगाए थे।