{"_id":"5b561c254f1c1bb24b8b4a5c","slug":"141532369957-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में घुसे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में घुसे ट्रक
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना इलाके में नवीन चौक के पास हुआ हादसा
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात नवीन चौक के पास प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में दो ट्रक घुस गए। हादसे के दौरान केंद्र के सामने खड़े कई रिक्शे भी ट्रकों के नीचे दबकर चकनाचूर हो गए। इस हादसे में एक ट्रक क्लीनर घायल हुआ है। चालक वाहन छोड़कर मौके से निकल भागे। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
रामकोट क्षेत्र के नवीन चौक के पास प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खुला हुआ है। रविवार को केंद्र बंद था। आधी रात के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से हरदोई मार्ग की तरफ बढ़ रहे दो ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे केंद्र में घुस गए। बताया जा रहा है कि उस दौरान तेज बारिश हो रही थी, जिसके चलते ट्रकों के टायर फिसल गए।
हादसे में शोरूम के सामने खड़े छह रिक्शे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एक ट्रक का क्लीनर फैजाबाद के पुराकलंदर निवासी अजय उर्फ सोनू जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कौशल विकास केंद्र के मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि हादसे से केंद्र में रखे कई कंप्यूटर टूट-फूट गए।
विज्ञापन
करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र के मैनेजर दिनेश चंद्रा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसका जिक्र नहीं किया गया है।