फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फांसी के फंदे पर लटके मिले दो विवाहिताओं के शव

फांसी के फंदे पर लटके मिले दो विवाहिताओं के शव

Tue, 24 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटके मिले दो विवाहिताओं के शव
रामपुर कलां व तंबौर थाना क्षेत्र में घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर/ बेहमा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं के शव ससुराल में फंदे पर लटके मिले हैं। घटनाएं रामपुर कलां व तंबौर थाना क्षेत्रों की हैं। रामपुर कलां में हुई वारदात में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि तंबौर में हुई घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

रामपुर कलां के ग्राम डिकोली निवासी संतोष कुमार सोमवार को गांव में ही गया था। इसी बीच उसके घर में शोर मचने लगा। शोर सुन सुनील घर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी रेखा देवी (22) फंदे पर लटकी थी। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। फांसी लगने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी कौशल व कैलाश ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बहन रेखा देवी का विवाह गत एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम डिकोली निवासी संतोष के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग करने लगा। तमाम मांगों को मायके पक्ष ने पूरा भी किया। इधर कई माह से ससुराल पक्ष बाइक की मांग करने लगा। लगातार बढ़ रही मांगों से परेशान होकर मायके पक्ष ने इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी।

आरोप है कि मांग पूरी होती न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।

थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि विवाहिता के दोनों भाई पंजाब में काम करते हैं, उनके घर आने का इंतजार किया जा रहा है। उधर, तंबौर के ग्राम उसिया निवासी नीरज का पत्नी रूपा देवी (22) का शव भी कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।


उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। परिवारीजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं मायके पक्ष ने इस संबंध में कोई भी आरोप नही लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed