{"_id":"5a3d53734f1c1bc45b8bda47","slug":"131513968499-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, प्रधान पुत्र व बैँंक कैशियर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, प्रधान पुत्र व बैँंक कैशियर पर रिपोर्ट
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व उसके पुत्र व कैशियर पर केस
थानगांव। थाना क्षेत्र के एक महिला ग्राम प्रधान व उसके पुत्र तथा एक बैंक कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मामला सदरपुर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट गांव के सेक्रेटरी (ग्राम पंचायत अधिकारी) ने दर्ज कराई है। जिसने फर्जी दस्तखत बनाकर 2 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
थानगांव ग्राम सभा की प्रधान रामा देवी, उसके पुत्र संजय कुमार व सदरपुर के ग्राम हाजीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा के कैशियर के खिलाफ सेक्रेटरी (ग्राम पंचायत अधिकारी) अजीत कुमार यादव ने सदरपुर थाने में तहरीर दी।
अजीत कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधान व उसके पुत्र तथा कैशियर ने चेकबुक पर सेक्रेटरी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ग्राम पंचायत निधि से कई बार में 2 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जब उसे जानकारी हुई तब तहरीर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि सेक्रेटरी की तहरीर पर प्रधान, उसके पुत्र व बैंक कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।