{"_id":"599492da4f1c1bf10f8b46a8","slug":"131502909146-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर दो युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर दो युवक की गई जान
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
मरने वालों में एक बाराबंकी जिले का सफाईकर्मी भी
सीतापुर। ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने सुढ़ियामऊ के समीप जननायक एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाकर जान दे दी है। जबकि एक सरैया रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने वालों में एक बाराबंकी जिले का सफाईकर्मी है।
बाराबंकी जिले के बिलौलीपुर फत्तेपुर निवासी अनिल वर्मा (40) सफाईकर्मी था। सुढ़ियामऊ के निकट वह जननायक एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जीआरपी के अनुसार उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अनिल वर्मा बीते छह माह से दिमागी रूप से तनावग्रस्त था। उसका इलाज चल रहा था। वहीं सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फेतहपुरवा निवासी धनपाल (45) मंगलवार शाम सरैया रेलवे स्टेशन के निकट पैदल ही पटरी पर जा रहा था। इसी बीच उधर से मालगाड़ी गुजर पड़ी। सिकंदराबाद के सामने मालगाड़ी ने धनपाल को टक्कर मार दी। इससे धनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि धनपाल को सुनाई कम देता था, जिसके कारण वह मालगाड़ी के हार्न की आवाज नहीं सुन सका और वह ट्रेन की चपेट में आग गया।