{"_id":"59ac465b4f1c1b1d278b515e","slug":"13-primary-teacher-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बेसिक शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 बेसिक शिक्षक बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 13 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों को उच्च न्यायालय से रोक के बावजूद तत्कालीन बीएसए राजेंद्र सिंह ने नियुक्ति पत्र दे दिए थे। एक शिकायत की जांच में खुलासा होने पर बीएसए ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि, परिषदीय विद्यालयों में 16448 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 13 शिक्षकों का चयन हुआ था। इन शिक्षकों की योग्यता डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) थी। जबकि उच्च न्यायालय का निर्देश था कि डीएड अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल कराकर उनकी काउंसलिंग कराई जाए। इनको नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाएं।
विज्ञापन
मगर तत्कालीन बीएसए राजेंद्र सिंह ने इन निर्देर्शो को दरकिनार करते हुए सभी शिक्षकों को सात सितंबर 2016 को नियुक्ति पत्र देकर स्कूल आवंटित कर दिए थे। इस मामले की एक शिकायत के आधार पर जांच हुई। जिसमें इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत पाई गई। इसके बावजूद राजेंद्र सिह ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद शासन स्तर से हुई शिकायत के आधार पर जांच कराई गई। इसमें भी इन शिक्षकों की नियुक्ति अयोग्य मिली। बीएसए अजय कुमार का कहना है कि, उच्च न्यायालय से रोक के बावजूद इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। जिला चयन समिति के निर्णय के आधार पर इन सभी 13 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है।