{"_id":"5caf8c6cbdec22145c46f40f","slug":"121555008620-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते को ढूंढता रहा पालिका प्रशासन, लोगों ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते को ढूंढता रहा पालिका प्रशासन, लोगों ने उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर कस्बे में बच्चों समेत सात पर किया था हमला
तंबौर (सीतापुर)। कस्बे में बुधवार को कई बच्चों सहित सात लोगों को काटने वाले पागल कुत्ते को पालिका प्रशासन की टीम ढूंढती रही, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे मार कर गायब कर दिया। हालांकि कुत्ते की मौत से लोगों ने राहत की सांस ली है।
तंबौर कस्बे में बुधवार की सुबह करीब एक पागल कुत्ते ने सबसे पहले शिर्श मोहल्ला निवासी दो वर्षीय अदीबा पुत्री शादाब को काटा। उसके बाद उसने सिलसिलेवार चार वर्षीय शाद, तीन वर्षीय हंजला, तीन वर्षीय रूही, आठ वर्षीय फैजान, पांच वर्षीय रोशनी, पच्चीस वर्षीय शकील को भी काट लिया। कुत्ते के हमले से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई थी।
लोगों ने अपने बच्चों पर घर से निकलने पर पाबंदी लाग दी थी। इसकी खबर पाकर नगर पंचायत के ईओ ने फौरन टीम गठित कर कुत्ते की तलाश शुरू करा दी थी, लेकिन साथ ही कस्बे के लोग भी कुत्ते को ढूंढने लगे। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय लोगों ने कुत्ते को ढूंढ कर मार डाला और उसे गायब कर दिया।
विज्ञापन
ईओ नगर पंचायत मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर कुत्ते की तलाश की जा रही थी, लेकिन लोगों से पता चला कि कस्बे के लोगों ने पागल कुत्ते को ढूंढकर मार डाला है और उसे गायब कर दिया। मामले को लेकर जांच कराई जा रही है।