फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शौचालय लाभार्थियों की आनलाइन फीडिंग में जिला पिछड़ा

शौचालय लाभार्थियों की आनलाइन फीडिंग में जिला पिछड़ा

Tue, 13 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शौचालय लाभार्थियों की आनलाइन फीडिंग में जिला पिछड़ा
सात ब्लॉकों में बेसलाइन सर्वे परिवारों की एक भी फीडिंग नहीं
विज्ञापन

सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बेस लाइन सर्वेक्षण में चयनित लाभार्थियों की ऑन लाइन फीडिंग में जिला फिसड्डी साबित हुआ। कारण यह है कि यहां पर 19 में से 12 ब्लॉकों में महज 598 लाभार्थियों की ऑन लाइन फीडिंग हो सकी। जबकि सात ब्लॉकों में बेसलाइन सर्वे परिवारों की एक भी फीडिंग कराई नहीं जा सकी।

मालूम हो कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बेसलाइन सर्वेक्षण की सूची मेें संशोधन के लिए तीन अक्टूबर से सात नवंबर तक सर्वे कार्य चला। केंद्र स्पेशल बेसलाइन सर्वे ऑफ लेफ्ट आउट फैमिली की वेबसाइट पर लाभार्थीवार विवरण अपलोड किया जाना था। पर इस कार्य में लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन


राज्य स्तर से बेसलाइन सर्वे में छूटे हुए परिवारों की ऑनलाइन इंट्री की समीक्षा में जिले की स्थिति प्रदेश में बेहद खराब पाई गई। समीक्षा में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए कुल निर्धारित लाभार्थियों 36,50,821 के सापेक्ष 67,164 लाभार्थियों की ऑनलाइन फीडिंग हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सीतापुर जिले में अभी तक 12 ब्लॉकों के मात्र 598 लाभार्थियों की ऑनलाइन फीडिंग हो सकी है। इससे प्रतीत होता है कि ऑनलाइन फीडिंग अत्यंत धीमी गति से कराई जा रही है। जबकि केंद्र सरकार ने इस कार्य को 30 नवम्बर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही जो लाभार्थी चिन्हित किए जा चुके हैं। उनके शौचालय निर्माण का कार्य भी साथ-साथ कराते हुए वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की ऑनलाइन इंट्री केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कराना है।


इन ब्लॉकों ने नहीं हुई ऑनलाइन फीडिंग
जिले में 19 ब्लॉक हैं। इनमें से 12 ब्लॉकों में 598 लाभार्थियों की ऑनलाइन फीडिंग कराई गई है। इसके विपरीत ब्लॉक एलिया, बेहटा, रेउसा, पहला, लहरपुर, बिसवां, रामपुर मथुरा में फीडिंग शून्य है।

सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि वह बेसलाइन में चिन्हित सभी लाभार्थियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग 25 नवम्बर तक कराना सुनिश्चित करें।
-तुलसीराम, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed