फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   राज्य स्तरीय भारोतोलन में प्रतिभाग लेंगे चारों छात्र

राज्य स्तरीय भारोतोलन में प्रतिभाग लेंगे चारों छात्र

Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय भारोतोलन में प्रतिभाग लेंगे चारों छात्र
महमूदाबाद (सीतापुर)। हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई भारोत्तोलन वर्ष 2018-19 की मंडलीय प्रतियोगिता में सीता इंटर कॉलेज के छात्रों ने धमाल मचाया। 61 किलो भार वर्ग में सूरज वर्मा, 69 किलो भार वर्ग में अंशुल पटेल, 50 किलो भार वर्ग में सूरज यादव, 56 किलो भार वर्ग में रिषभ को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


वहीं 61 किलो भार वर्ग में गजराज पाल व बेनीपुर स्कूल के फैजान को 73 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाले चारों छात्र सहारनपुर में होने वाली राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


सीता इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी अरविंद अवस्थी ने बताया कि 21 सितंबर को हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्ष 2018-19 की भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कॉलेज के छात्र सूरज वर्मा ने 61 किलो भार वर्ग में 42 किलो सीधे तथा 65 किलो कंधे से कुल 107 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 69 किलो भार वर्ग में अंशुल पटेल सीधे 40 तथा कंधे से 57 किलो कुल 97 किलो वजन उठाकर प्रथम रहे। 50 किलो भार वर्ग में सूरज यादव 35 किलो सीधे तथा कंधे से 45 कुल 80 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी रेंज में प्रथम रहे। वहीं रिषभ यादव 56 किलो भार वर्ग में सीधे 40 तथा कंधे से 55 कुल 95 किलो भार उठाकर प्रथम रहे।


उन्होंने बताया कि अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम रहे सभी चारों छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विजेताओं को प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर, आरजे वर्मा, वीरेंद्र मिश्र, अनंत रत्नम, प्रतिभा सिंह व दिल मोहिनी मिश्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed