फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   एचटी लाइन से ताजिया टच होने पर बालक सहित सात झुलसे

एचटी लाइन से ताजिया टच होने पर बालक सहित सात झुलसे

Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन से ताजिया टच होने पर बालक सहित सात झुलसे
हालत नाजुक होने पर तीन जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार की शाम कर्बला जा रहे ताजिएदारों की ताजिया हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू जाने पर करंट की चपेट में आकर एक बालक समेत सात लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख तीन को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के समदा मजरा माढनमऊ के ताजिएदार शुक्रवार की शाम मोहर्रम की ताजिया लेकर कर्बला में दफन जा रहे थे। गांव के बाहर जानमहमदपुर से सांडा की ओर जाने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन में एक ताजिया छू गया। बारिश के कारण भीगे ताजिया में करंट उतर आया।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आकर डब्बू, आजाद, अबु रहमान, खुर्शीद, अबु जफर, शामू व जीशान (7) पुत्र जब्बार बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जीशान, शामू व आजाद की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed