फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   23 अग्रसारण केंद्रों पर प्राइवेट विद्यार्थी कर सकते आवेदन

23 अग्रसारण केंद्रों पर प्राइवेट विद्यार्थी कर सकते आवेदन

Sun, 13 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
23 अग्रसारण केंद्रों पर प्राइवेट विद्यार्थी कर सकते आवेदन
बोर्ड परीक्षा आवेदन के लिए 23 केंद्र बने
विज्ञापन

20 अगस्त तक कोषागार में जमा होगा शुल्क
ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे व्यक्तिगत आवेदन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2018 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के व्यक्तिगत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के आवेदन करने लिए केंद्र तय कर दिए गए हैं। विद्यार्थी जनपद के 23 केंद्रों पर अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन आवेदनों अग्रसारित कर डीआईओएस कार्यालय में भेजा जाएगा। इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मालूम हो कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। अब व्यक्तिगत विद्यार्थियों को आवेदन करना है। इनके आवेदन भी ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए जनपद में 23 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थी अपने समस्त मूल अभिलेखों के साथ अग्रसारण केंद्र पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित प्रधानाचार्य 20 अगस्त तक कोषागार में शुल्क जमा करके 6 सितंबर से पहले परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यो को निर्धारित समय के अनुसार प्रक्रिया संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये विद्यालय बने अग्रसारण केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज बांसुरा, नीलगांव, सीतापुर, रामपुर मथुरा, सांडा, मछरेहटा, जीजीआईसी कमलापुर, महमूदाबाद, सीतापुर, बिसवां, खैराबाद, मिश्रिख, महोली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियामऊ, थानगांव, रजवापुर महोली, भिटपुरा पहला, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली, काल्विन इंटर कॉलेज महमूदाबाद, एचआरडी इंटर कॉलेज बिसवां, महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मिश्रिख व हिन्दू कन्या पाठशाला सीतापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय के अंदर करें आवेदन
व्यक्तिगत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्र पर जाकर अपना आवेदन कर दें। निर्धारित समय के अंदर ही आवेदन लिए जाएंगे।
-देवकी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed