{"_id":"598ca9f04f1c1b6d2e8b463b","slug":"121502390768-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को आधा किलोमीटर खींच ले गई भैंस, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को आधा किलोमीटर खींच ले गई भैंस, मौत
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा को आधा किलोमीटर खींच ले गई भैंस, मौत
रेउसा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक भैंस वृद्धा को आधा किलोमीटर दूर तक खींच ले गई। जिसकी वजह से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय वृद्धा ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
ग्राम अक्सोहा निवासी गंगाराम की पत्नी जगपति देवी (60) गुरुवार शाम अपनी भैंस को खूंटे से खोलकर घर में ले जा रही थी। इसी बीच भैंस दौड़ने लगी। इस दौरान भैंस के गले में बंधा रस्सा महिला में हाथ में फंस गया और वह गिर गई। भैंस करीब आधा किलोमीटर दूर तक जगपति को घसीटती हुई चली गई। गांव के लोगों ने घेराबंदी कर भैंस को पकड़ा और रस्सी काटकर जगपति को छुड़ाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे आननफानन रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।