फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 thousand people thirsty for water

Sitapur News: पानी को तरसे 12 हजार लोग

Wed, 25 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
12 thousand people thirsty for water
सीतापुर। शहर के मोहल्ला हेमपुरवा में पाइप लाइन लीकेज से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। यहां की लगभग 12 हजार लोगों को दिन भर पानी के संकट से जूझना पड़ा। नगर पालिका के कर्मचारी पाइप पाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए है। कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर मंडी चौकी के सामने गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। इस दौरान मशीन से खोदाई करते समय पानी की पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पाइप लाइन में लीकेज हो गया और पानी का रिसाव होने लगा। पाइप लाइन में लीकेज से घरों तक पहुंचने वाली पानी की आपूर्ति लगभग ठप हो गई। जिन घरों तक पानी पहुंच भी रहा तो वहां नल खोलने पर बूंद-बूंद पानी टपकता नजर आया। सोमवार की देर रात उत्पन्न हुई समस्या से मंगलवार सुबह लोगों को पानी के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले वालों ने शिकायत दर्ज कराई तो पालिका की टीम मंगलवार दोपहर पहुंची। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की गई। सभासद विष्णु वर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द मरम्मत कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों और राहगीरों को हुई परेशानी
कैप्टन मनोज पांडेय चौक से लेकर शास्त्री नगर मोड़ के आगे तक सड़कों पर तेज धारा में पानी बहता रहा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सड़क पर बहते पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे स्कूली बच्चों की ड्रेस और जूते गंदे हो गए। सड़क पर बहते पानी के बीच राहगीरों को निकलने में दिक्तत उठानी पड़ी। पानी के साथ बहती मिट्टी के कारण सड़क पर फिसलन हो गई। जिसके कारण कई बाइक सवार व ई-रिक्शा चालक गिरते हुए बचे। कैप्टन मनोज पांडेय चौक के पास सबसे ज्यादा दिक्कत देखने को मिली। चौराहे पर गड्ढे से निकलती मिट्टी और पानी की वजह से मंडी चौकी के सामने कीचड़ फैल गया। चौराहे के पास कई वाहन सवार अनियंत्रित होकर बाल-बाल गिरते हुए बचे।
विज्ञापन


मंडी चौकी में भरा पानी
मंडी चौकी के सामने सोमवार देर रात मशीने गैस पाइप लाइन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप के तेज रिसाव के कारण मंडी चौकी में भी मिट्टी युक्त पानी भर गया। जिसे देर रात्रि तक पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों ने मिलकर पानी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed