{"_id":"8d36c2ff2f0ffe1299d8a738780133d0","slug":"12-beds-in-the-maintenance-desecrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बेड, पर रखरखाव में बदहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बेड, पर रखरखाव में बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश पर्व दिवाली के दौरान लापरवाही भरी आतिशबाजी की घटनाओं में जख्मी लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमा कतई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
यहां के बर्न यूनिट में बारह बेड हैं, मगर इनकी सूरत बदरंग हैं। कारण यह है कि बेड पर पड़े गद्दे फटेहाल हैं। यही नहीं स्टॉफ नर्स का भी टोटा है।
स्टॉफ की कमी से एक नर्स को कई वार्डों में ड्यूटी निभानी पड़ती हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग जोखिम भरी घटनाओं से निपटने के लिए जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के तैयार होने का दावा कर रहा है।
मंगलवार की दोपहर बर्न वार्ड में एक बेड पर शहर के मोहल्ला पशु चिकित्सालय परिसर निवासी रानी देवी व दूसरे बेड पर पुलिस लाइन निवासी चांदनी देवी पड़ी कराह रही थीं।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य करीब ही बैठे उन्हें दिलासा दे रहे थे। स्टॉफ नर्स रूम में ताला झूल रहा था। जबकि अन्य करीब 12 बेड खाली पड़े हुए थे। बेडों की हालत भी दयनीय थी, बेड शीट फटेहाल थी।
विज्ञापन
वहीं साफ-सफाई का भी टोटा नजर आ रहा था। कैमरा देखते ही वहां मौजूद मरीजों के तीमारदार बोले कि बड़ी अव्यवस्था है। मरीजों की हालत बिगड़े तो भागकर इमरजेंसी जाना पड़ता है। यहां पर कोई हाल लेने वाला नहीं है।
अस्पताल प्रशासन अतिशबाजी से घायल होने वाले मरीजों को तत्काल इलाज देने की व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कह रहा है। जिसमें 12 बेड मरीजों के लिए तैयार होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दावों से हकीकत कुछ अलग ही नजर आ रही है।