{"_id":"5ba69c24867a557feb4e3038","slug":"11537645604-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र पिसावां तथा बिसवां की हुए सड़क हादसे
कुतुबनगर/बिसवां (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसों को अंजाम के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
थाना मिश्रिख के बेलहिया में रहने वाला नरवीस अपनी नौ साल की बेटी किरन और मां के साथ बहन के घर फरिहा गांव आया था। शनिवार की सुबह साइकिल से अपने घर वापस जाने के लिए निकला। थाना पिसावां के कुतुबनगर चौकी क्षेत्र में सुबह करीब 9:30 बजे वह देवगवां के पास से गुजर रहा था।
इसी बीच एक ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में नरवीस व उसकी मां उछलकर दूर जा गिरे जबकि किरन की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
कुतुबनगर चौकी प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के जल्लाबाद कोटरा निवासी अवधेश वर्मा (30) पुत्र जयशंकर बीती 20 सितंबर की रात जलविहार का मेला देखने खमरिया खुनखुन गया था।
देर रात वापस आते समय गांव के बाहर ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग गया। गंभीर रूप से घायलावस्था में अवधेश को सीएचसी लाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टैम्की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
रामपुर मथुरा। थाना इलाके में शनिवार को टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी महमूदाबाद से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाक्षेत्र के सधुवापुर निवासी गणेश जायसवाल बाइक से किसी काम से चांदपुर बाजार जा रहा था।
रास्ते में पिपरा मजरा महिमापुर के पास तेज रफ्तार टैम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर, टैम्पो लेकर चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना रामपुर मथुरा पुलिस को दी गई है।