{"_id":"5b1acf2c4f1c1ba96e8b7071","slug":"11528483628-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए बदरा, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए बदरा, मौसम हुआ सुहाना
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा लुढ़ककर 34 डिग्री सेल्सियस पर आया
सीतापुर। आसमान में सुबह से काले बादल उमड़ने-घुमड़ने से शुक्रवार को मौसम रूमानी हो गया। जिले के कई हिस्सों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद काली घटाएं दिन भर छाई रहीं। जिससे गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम बदलने से पारा लुढ़ककर 34 डिग्री पहुंच गया।
हालांकि दोपहर बाद सूरज ने हाजिरी लगाने के लिए कड़ी मशक्कत की। लेकिन सूरज खुलकर अपनी चमक नही बिखेर सका। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले घने बादल रवानी करने लगे। जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद बूंदाबांदी थम गई, लेकिन बदली छाई रहने से उमस से राहत मिली।
बादलों के बीच मंद-मंद हवा चलने से दिन में मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिले के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।