{"_id":"5a3bf7bb4f1c1b87698c2f5f","slug":"11513879483-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ठंड ने कंपाया दिन में धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ठंड ने कंपाया दिन में धूप से राहत
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह ठंड ने कंपकपाया, दिन में धूप से राहत
सीतापुर। कोहरे और ठंड से गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। चटख धूप से पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। दिन में हवा की सुस्ती व धूप की गर्माहट से मौसम खुशगवार रहा। हालांकि सुबह और शाम को गलन से लोग बेहाल रहे। न्यूनतम पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया।
गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। कोहरा जल्दी छंट जाने से सुबह 7:30 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। दिन चढने के साथ धूप चटख होती गई।
चटख धूप ने पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को राहत प्रदान की। चटख धूप से तापमान में मामूली इजाफा हुआ।
पिछले दिनों के मुकाबले ठंड कम पड़ने से लोग घरों से बाहर निकले। लिहाजा, शहर की बाजार में रौनक दिखी। हालांकि शाम गहराने पर गलन बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शुक्रवार को कोहरा पड़ने के साथ सर्द हवा तेज चलने की संभावना है। कड़ाके की ठंड फिर से बेहाल करेगी। तापमान में गिरावट और गलन में इजाफे के आसार हैं।