{"_id":"59c015674f1c1b9a688b5474","slug":"11505760615-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी को बचाने के फेर में रोडवेज बस ने टेंपों को मारी टक्कर, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी को बचाने के फेर में रोडवेज बस ने टेंपों को मारी टक्कर, दो जख्मी
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने टेंपों को मारी टक्कर, दो जख्मी
सिधौली(सीतापुर)। शराबी को बचाने के फेर में रोडवेज बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। शराबी सीएचसी में डाक्टर व कस्बा इंचार्ज से भी भिड़ गया। शराबी के उत्पात से घबराई कोतवाली पुलिस अपना पल्ला झाड़ते हुए खिसक ली। कोतवाली प्रभारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
सोमवार की देर शाम एक शराबी कमलापुर थाना क्षेत्र के सुरैचा में हाइवे पर हंगामा कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजर कही रोडवेज ने बस शराबी को बचाने के फेर में टेम्पो को टक्कर मार दी। जिससे टैम्पो मे बैठे कमलापुर के गुल्लरताली गंगाराम (40) व संदना के ठिठूरा बब्लू (39) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नशे की हालत में रोहित पांडेय(30) को लगातार हंगामा करते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायलों और शराबी को सीएचसी लेकर आईद्य शराबी सीएचसी में पहले डॉक्टर फिर पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने किसी तरह शराबी को काबू में किया। कोतवाली पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।