{"_id":"5cc2014dbdec225ef47aa516","slug":"111556218189-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर गाइड समझाएगी मतदान का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर गाइड समझाएगी मतदान का तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता पर्ची के साथ बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे वोटर गाइड
सीतापुर। मतदाता अबकी वोटर गाइड से मतदान का तरीका जानेंगे। इससे मतदाताओं को अपना वोट डालने में मदद मिलेगी। प्रशासन यह वोटर गाइड घर-घर पहुंचाएगा। एक परिवार में एक वोटर गाइड भेजी जाएगी। वोटर गाइड में मतदान केन्द्र पर वोट डालने की प्रक्रिया का चित्र सहित विस्तार से वर्णन किया गया है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग बेहद संजीदा है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। मतदाताओं को बूथ पर पहुंचने के बाद वोट डालने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसका ख्याल भी आयोग को है।
लिहाजा, आयोग के फरमान पर जिला प्रशासन की ओर से वोटर गाइड बनाई गई है। चार पेज की इस वोटर गाइड में पोलिंग बूथ पर मतदान की प्रक्रिया का चित्र सहित वर्णन किया गया है। इसका मकसद मतदाताओं को वोट डालने में मदद करना है।
विज्ञापन
दरअसल, वोटर गाइड में विस्तार से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई है। कोई भी मतदाता वोटर गाइड से मतदान की प्रक्रिया जान व समझ सकता है। प्रशासन की ओर से वोटर गाइड मतदाताओं के घरों तक पहुंचाई जाएगी।
मतदाता पर्ची के साथ बीएलओ घर-घर वोटर गाइड पहुंचाएंगे। एक परिवार में एक वोटर गाइड दी जाएगी। वोटर गाइड की शुरुआत 2017 के विधानसभा चुनाव में की गई थी। परिणाम बेहतर मिलने पर आयोग ने इस बार भी वोटर गाइड का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।
मिश्रिख में वोटर गाइड का हो गया वितरण
जिले की मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान है। लिहाजा, मिश्रिख में वोटर गाइड का वितरण कर दिया गया है। दरअसल, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में जिले की एकमात्र विधानसभा मिश्रिख ही शामिल है। जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र हरदोई तथा एक विधानसभा कानपुर की इसमें जुड़ी हुई है।
मिश्रिख सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है। इसमें मिश्रिख के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की तारीख करीब आने से मिश्रिख में वोटर गाइड वितरित कर दी गई है।
बीएलओ मतदाता पर्ची के साथ वोटर गाइड घर-घर पहुंचाएंगे। मतदान से दो-तीन दिन पहले तक घरों में पर्ची व वोटर गाइड पहुंच जाएगी। एक परिवार में एक वोटर गाइड जाएगी। इससे मतदाता वोट डालने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।
-विनय पाठक, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी