{"_id":"5a6e14474f1c1bd34b8b582b","slug":"111517163591-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को अस्पताल में छोड़ गए परिवारीजन, मौत के बाद लावारिश हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को अस्पताल में छोड़ गए परिवारीजन, मौत के बाद लावारिश हुआ शव
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को उसके परिवारीजन अस्पताल में छोड़कर चले गए। करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिवारीजनों को तलाशा, लेकिन वे तलाशे नहीं मिले। शव को लावारिस में दर्ज किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना शहर कोतवाली को भेजी है।
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीरापुर निवासी पंकज सिंह (45) को कुछ लोगों ने गत 12 जनवरी को हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां पर हालत बिगडने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पंकज सिंह को 12 जनवरी को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
डॉक्टरों के मुताबिक उसको खून की कमी थी और भी कई तरह की बीमारियां थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तीमारदार चलते बने। वह लावारिशों की तरह से जिला अस्पताल में पड़ा रहा। रविवार को पंकज सिंह ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने पंकज के परिवारीजनों की तलाश की, लेकिन उसके परिवारीजन नहीं मिले।
विज्ञापन
उसका शव लावारिशों की तरह वार्ड में पड़ा देख, अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेने के साथ सूचना शहर कोतवाली भेजी है। शहर कोतवाली पुलिस ने हरगांव थाना सूचना भेजी है। पुलिस मृतक के परिवारीजनों का पता लगा रही है।
हरगांव के जहांगीरापुर के पंकज सिंह को कुछ लोगों ने गत 12 जनवरी को हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां पर हालत बिगडने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पंकज जिला अस्पताल में 12 जनवरी से भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक उसको खून की कमीं थी और भी कई तरह की बीमारियां थी। अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार चलते बने। इससे वह लावारिशों की तरह से जिला अस्पताल में पड़ा रहा।