{"_id":"59c2aa2b4f1c1bb4688b5a39","slug":"111505929771-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी ठेकेदार को सिपाही ने पीटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी ठेकेदार को सिपाही ने पीटकर घायल किया
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने लकड़ी ठेकेदार को पीटा
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात ढाबे पर एक सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर लकड़ी ठेकेदार को लोहे की राड व डंडों से पीटा।
उसके 22 हजार रुपये भी छीन लिए। पिटाई से ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ठेकेदार का आरोप है कि सिपाही हजार रुपये मांग रहा था मना करने पर पिटाई कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थापुर निवासी उमेश अवस्थी (35) लकड़ी का ठेकेदार है। आरोप है कि वह मंगलवार की रात अपने कुछ मित्रो के साथ खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिडवे होटल पर खाना खाने गया था।
वह वहां खाना खा ही रहा था कि शहर कोतवाली में तैनात सिपाही शिवशंकर अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि शिवशंकर उमेश अवस्थी से 1,000 रुपये मांगने लगा।
इस पर उमेश अवस्थी ने रुपये देने से मना कर दिया। उसकेे रुपये देने से मना करते ही सिपाही भड़क गया और अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लाया।
जिसके बाद लोहे की रॉड व डंडों से उमेश अवस्थी की जमकर पिटाई की। होटल पर विवाद होते देख कुछ लोगों ने 100 डॉयल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस का वाहन देखते ही विवाद कर रहा सिपाही अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। तब तक उमेश अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
उसके सिर में गभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ठेकेदार ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तैनात सिपाही शिवशंकर व एक लकड़ी ठेकेदार हनी सिंह तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ खैराबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जिसमें आरोप लगाया है कि सिपाही ने पिटाई करने के साथ 22 हजार की नकदी भी लूट ली है। इस मामले में थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि ढाबे पर विवाद की सूचना तो मिली है, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।