फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित होगा प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर खरिका

कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित होगा प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर खरिका

Mon, 18 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित होगा प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर खरिका
कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर विकसित होगा प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर खरिका
विज्ञापन

- विधायक ने सरकारी स्कूल को गोद लेने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर खरिका को सेवता विधायक ने गोद लिया है। यहां शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने को लेकर उन्होंने हरसंभव प्रयास करने की बात कही है। जल्द ही बदलाव नजर आने लगेगा। भवन के कायाकल्प के बाद यहां सीटें और प्रोजेक्टर लगाने की कवायद भी होगी। मंशा, यहां का शैक्षिक माहौल कान्वेंट विद्यालयों की तरह बनाना है।

विकास क्षेत्र रामपुर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर खरिका में आयोजित स्वच्छता संबंधी समारोह के दौरान सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि गांजर के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण यहां के शैक्षिक ढांचे में बदलाव करना है। तुलसीपुर खरिका का यह प्राथमिक विद्यालय रामपुर मथुरा मुख्यालय का प्रवेश द्वार है। इसके विकास से समूचे क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। विधायक सेउता ने कहा कि शिक्षकों की मदद से तुलसीपुर खरिका के साथ समूचे गांजर के स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं इस विद्यालय के सर्वांगीण उन्नयन के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से विस्तृत कार्य योजना बनाकर कान्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर इसका विकास करने के लिए इसे गोद लेने का एलान विधायक ने किया। सबसे पहले भवन की बाउंड्री वाल की मरम्मत, रंगाई-पुताई के साथ सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारी जाएगी। फिर यहां प्रोजेक्टर और क्लॉस रूम में सीटें भी लगाने की योजना है। इससे पूर्व प्रधान तुलसीपुर खरिका रामवृक्ष भार्गव, सरदार सतनाम सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि सेउता विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण मौर्य, छोटकन्नू अवस्थी, विक्कू , सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed