फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी

Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार की दोपहर हाईवे पर बाइक सवार को गलत दिशा में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। जिला हरदोई के थानाक्षेत्र संडीला निवासी जमील (38) पुत्र मो. सफी अपने सात वर्षीय पुत्र कामिल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में बाड़ी आ रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मनवा तिराहे से आगे हाईवे पर ज्यों ही वह अन्नपूर्णा ढाबे के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मगर रास्ते में जमील की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed