{"_id":"7275e32982686e36dcdad59df9172ec1","slug":"10-rounds-firing-in-minor-disputes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में 10 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में 10 राउंड फायरिंग
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गुरुवार देर शाम बारावफात जुलूस में एक युवक के घोड़े को दूसरे युवक ने बाइक से टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद बवाल बढ़ गया। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बारावफात जुलूस में मिरदही टोला निवासी शराफत उर्फ पप्पू का बेटा घोड़े पर बैठकर शामिल हुआ था। गुरुवार देर शाम काजियारा के निकट मिरदही टोला निवासी फरीद खां के पुत्र ने घोड़े को मोटर साइकिल से टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों में विवाद हुआ था।
वहां पर मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन घर जाकर दोनों युवकों ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शराफत अपने बेटे को लेकर फरीद के घर उलाहना देने पहुंच गया। शराफत का आरोप है कि कुछ देर बाद फरीद खां अपने पुत्रों फिरोज, सारिक व गुलरेज के साथ आ धमका और अंधाधुंध 10 राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ। घटना के बाद आरोपी निकल भागे। जिसके बाद शराफत ने कोतवाली में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले में शरफत की तहरीर पर फरीद खां, उसके तीनों पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।