{"_id":"68ab5610438db8195d0c8361","slug":"10-houses-got-submerged-in-the-erosion-sitapur-news-c-102-1-stp1002-138868-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कटान में समा गए 10 आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कटान में समा गए 10 आशियाने
Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
नदी की कटान दिखा बालक।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू की बेकाबू लहरें लगातार कहर बरपा रही हैं। पिछले 24 घंटों के दरम्यान 10 आशियाने व फसल समेत करीब 27 बीघा खेत कटकर सरयू में बह गए। लोधनपुरवा व सुंदरपुरवा के नौ घर लहरों के निशाने पर हैं। कटान जारी रहने से इन दोनों गांवों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। घबराए लोग गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। तीनों बैराजों से रविवार को 4.03 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है।
सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को 10 सेमी की कमी दर्ज की गई। अब जलस्तर 118 मीटर पर है पर कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। शुकुलपुरवा के मजरा भूषणपुरवा, लोधनपुरवा व सुंदरपुरवा के पास तेजी से कटान करती हुई सरयू की लहरें घरों व खेतों को निगल रही हैं। पिछले 24 घंटों के दरम्यान लहरों ने भूषणपुरवा मे कुनेराज का घर तथा लोधनपुरवा में संतराम, अमरीका, कुंवारे व मौजीलाल के घरों को निगल लिया है।
इसी गांव में शेष बचे हरेराम, तुरंत, सुरेश व देशराज के घर कटान की जद में हैं। इसी प्रकार सुंदरपुरवा में भगौती, जयकरन, शंभू, श्रीचंद्र व अखिलेश के घर कटकर नदी में बह गए हैं। भाईलाल, सुंदर, हरिलाल, बेनीराम व रमेश के घर लहरों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
नदी की धारा से इन घरों की दूरी महज 10 मीटर बची है। यहां के बाशिंदों का मानना है कि यदि इसी प्रकार कटान होता रहा तो जल्द ही यह गांव भी अपना अस्तित्व खो देंगे। आशियानों के साथ किसानों की कृषि योग्य भूमि का कटान भी तेजी से हो रहा है।
शुकुलपुरवा में कृष्ण कुमार की नौ बीघा, धर्मेंद्र की साढ़े चार बीघा, कमलेश की ढाई बीघा, बिशुनी की साढ़े चार बीघा व बदलू की सात बीघा जमीन कटकर सरयू में बह गई है। महमूदाबाद तहसील प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार करीब 50 परिवार बाढ़ व कटान से प्रभावित हैं। कटान पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।