{"_id":"60ec88ee8ebc3e4dfd6a26ce","slug":"1-67-lakh-robbed-from-bank-friend-in-broad-daylight-sitapur-news-lko5866565103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बैंक मित्र से लूटे 1.67 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बैंक मित्र से लूटे 1.67 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना (सीतापुर)। बैंक से सोमवार को पैसा निकालकर बाइक से जा रहे बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर एक लाख 67 हजार रुपये लूट लिए। आईजी ने घटना के जल्द खुलासे का आदेश एसपी को दिया है। पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज कर लिया है।
संदना इलाके के धर्मापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बैंक मित्र है। सोमवार दोपहर इंडियन बैंक रालामऊ शाखा से एक लाख 67 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहा था।
बैंक मित्र के मुुताबिक, संदना इलाके में ही नरोजी मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक सवार कुछ बदमाश आ गए और असलहा दिखाकर बैग, बाइक की चाबी, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। विरोध करने और शोर मचाने पर जाने से मारने की भी धमकी दी। लूट की वारदात की सूचना पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह, एसपी आरपी सिंह, एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ संदना संजीव कुशवाहा मौके पर पहुंचे। आईजी, एसपी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन
पूछताछ करने के बाद आईजी, एसपी थाने पहुंचे, जहां पर आईजी ने अफसरों के साथ घटना पर चर्चा की। इसके बाद एसपी को घटना के खुलासे का आदेश देकर आईजी लखनऊ को रवाना हो गईं। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि बैंक मित्र की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। दो सीओ, पांच एसओ, सर्विलांस की टीम लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पहले सात, फिर बताए दो बदमाश
लूट की घटना का शिकार हुए बैंक मित्र की बातों में विरोधाभास भी नजर आ रहा है। पुलिस की माने तो उसने पहले तीन बाइकों पर सात बदमाशों के होने की बात कही। इसके बाद कहा कि दो बदमाश थे। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।