फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Singing competition organized in Kashi Ganga Festival

काशी गंगा महोत्सव में बांसुरी और तबले की जुगलबंदी पर सुरों ने जीता दिल

Wed, 06 Nov 2019 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Nov 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Singing competition organized in Kashi Ganga Festival
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में गंगा महोत्सव के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गायन प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
काशी गंगा महोत्सव में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार का उद्घाटन को किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम एंग्लो बंगाली के छात्र विनीत शर्मा के बांसुरी व तबले की जुगलबंदी ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं पूर्व छात्र अमरनाथ और अमन पांडेय द्वारा कथक व प्रणव लाहा द्वारा गायन की प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। पहले दिन कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग का उपशास्त्रीय गायन, भजन, गजल, लोकगीत व एकल नृत्य की प्रस्तुतियां र्हुइं।
विज्ञापन


प्रतिभागियों से मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम से बच्चों को ऐसा मंच मिल रहा है, जिससे वे विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहे हैं। प्रतियोगिता में बीटीएस कमच्छा के छात्र रजत ने प्रभु है तेरा नाम..., राजकीय हाईस्कू ल चिरईगांव की छात्रा जया चौहान ने मुसाफिर हैं हम तो...गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज की छात्रा अनुष्का सिंह ने नमामि गंगे की प्रस्तुति दी। दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा वर्षा बसाक ने जय जय जग जननि देवी... तो अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्रा दिव्या शर्मा ने राम नाम के हीरे मोती सब बिखराऊ गली गली... की मनभावन प्रस्तुति दी। 

उपशास्त्रीय वरिष्ठ वर्ग में राधा किशोरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा पायल ने चल दिए कन्हैया कहां राधा को छोड़कर की प्रस्तुति दी। सुधाकर महिला इंटर कालेज की छात्रा सुहानी शुक्ला ने मन लागो मेरो यार फकीरी में... की बेहतरीन प्रस्तुति दी। अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी ने की।


कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ दुबे, महोत्सव समिति के सचिव डॉ. अविनाश चंद्र मिश्र, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिव पूजन द्विवेदी, सहित जनपद के 34 विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed