फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth will be given training to make them self-reliant

युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 21 Feb 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Youth will be given training to make them self-reliant
युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि 18 से 35 आयु वर्ग के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण 50 से 55 बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण अधिकारियों, वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निशुल्क पंजीकरण होगा। उन्हें तकनीक की जानकारी मिलने के साथ ही प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण का ट्रेड ऑर्गेनिक फार्मिंग, वर्मी कल्चर व वर्मी कंपोस्टिंग है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाणपत्र तथा मार्गदर्शक अधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा शिक्षकों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब की ओर से राजा रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी के सभाकक्ष में आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आधुनिक क्षेत्र में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान सोहना व सबल सेवा संस्थान भरौली (बढ़नी) में किसी एक दिन वैज्ञानिक अध्ययन व भ्रमण भी कराया जाएगा। बेरोजगार युवा अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छाया प्रति प्राचार्य राजा रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी की तरफ से नामित प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह के मोबाइल नंबर 8009982803, उपायुक्त उद्योग के 8726210829, जिला सह समन्वयक, विज्ञान क्लब के नंबर 9452935048, 8318979952 में से किसी के पास एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। इससे प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उनका पंजीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed