{"_id":"6b0b1086853e075a0b0bbf1e","slug":"five-sacks-of-urea-fertilizer-being-transported-to-nepal-seized-one-person-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168959-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल ले जाई जा रही पांच बोरी यूरिया खाद बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल ले जाई जा रही पांच बोरी यूरिया खाद बरामद, एक गिरफ्तार
Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा। ककरहवा पुलिस ने शनिवार को पांच बोरी यूरिया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह साइकिल पर खाद लादकर भारत से नेपाल ले जा रहा था। पुलिस ने बरामद खाद और आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष मोहाना दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को ककरहवा पुलिस के जवान बाग के पास संयुक्त गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति साइकिल पर खाद लादकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो पांच बोरी यूरिया बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के पतिला गांव निवासी संदीप (22) के रूप में हुई।
कार्रवाई करने वाली टीम में ककरहवा चौकी प्रभारी अशोक कुमार, उमेश कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।